सीएचसी में चल रहे एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान से लाभ उठाने की अपील।

मुलताई। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेंदानी के मुँह का कैंसर) की रोकथाम के लिए में पहली बार एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। 
यह अभियान दिनांक 28 फरवरी 202़6 को देश के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। 
इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एचपीवी वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है,सर्वप्रथम एचपीवी वैक्सीन,, डाक्टर सरिता कालभोर मैडम की उपस्थिति में टीकाकृत किया गया है ।  
बी एम ओ डाक्टर गजेंद्र मीणा द्वारा बताया गया कि यह टीका प्रतिदिन कार्य दिवसों में 14 वर्ष व 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा है ।
गर्भाशय में होने वाले कैंसर से बचाव हेतु एच पी वी टीकाकरण महत्व पूर्ण है, अतः अभियान अन्तर्गत टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पात्र हितग्राही को लगातार कार्यदिवस में टिकाकृत किये जा रहे है तथा आम जन से अनुरोध है कि वर्तमान में जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष  पूर्ण, 15 वर्ष  होने पर  हितग्राही अपने क्षेत्र की एएनएम से संपर्क कर प्री रजिस्ट्रेशन करा कर पहले आकर समझदारी दिखाकर एचपीवी वैक्सीन लगा कर लाभांवित होवे।