चिचंडा में खेत में लगी आग, किसान ने लगाया पड़ोसी पर आरोप
मुलताई। आज दोपहर करीब 2:40 बजे ग्राम चिचंडा में शंभू परिहार के खेत में अचानक आग लग गई। आग पशु चारे और खेत में लगे पेड़ों तक फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
किसान शंभू परिहार ने बताया कि हर साल उनका पड़ोसी महुआ बीनने के लिए अपने खेत में आग लगाकर चला जाता है, जो हवा के चलते आसपास के खेतों में फैल जाती है और नुकसान का कारण बनती है। इस बार भी उसी लापरवाही के चलते आग उनके खेत तक पहुंच गई।
हालांकि, समय रहते सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फायर टीम के ड्राइवर धनराज पवार, भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले की तत्परता से गेहूं की पास में रखी खरई को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
घटना के बाद किसानों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा

Continue With Google
Comments (0)