बैतूल। चिचोली में ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व नव नियुक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष यादव और शहर अध्यक्ष विजय आर्य ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आसामयिक वर्षा से क्षेत्र में खराब हुई फसलों का सर्वे कर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देने, एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने तथा इनके वितरण को सुगम बनाने और चिचोली-भीमपुर सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
इस दौरान शहर अध्यक्ष विजय आर्य, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बटनु पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र आर्य, कमल किशोर आर्य, युवा नेता राहुल पटेल, अनिल भूसारी, रूपेश भाईसाहब आर्य, सोनू जायसवाल, किसान कांग्रेस नेता अखलेश पटेल, जित्तू पटेल, राजकुमार सोनी, भूपेंद्र आर्य, राजकुमार आर्य, कमलेश आर्य, शेख पप्पु, रुप्पू आर्य, चंचल आर्य, गोरु आर्य, रोहित आर्य, हरकचंद आर्य, पिंकू, सबु पंडोले, मनोज यादव, संतया यादव, बलराम यादव, शेख वसिम, राजकुमार उइके सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)