आपदा प्रबंधन कों लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक
मुलताई। जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य बी.आर. सरयाम के मार्गदर्शन में नगर में आपदा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, फव्वारा चौक और नाका नंबर एक क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को आपदा से बचाव और सतर्कता की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना जैसी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम से कार्य करने और तत्काल राहत व बचाव कार्य करने के तरीके बताए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि आपदा के समय पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने लोगों को आपदा के समय सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थान पर जाने और जरूरतमंदों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बारे में भी जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)