जिला पंचायत में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान साई मंदिर के हरिओम कॉलोनी की महिलाएं ओर पुरुष पानी निकासी की समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने शिकायत की कि पड़ोसी कॉलोनाइजर ने कॉलोनी के पानी की निकासी रोक दी है, जिससे प्री-मानसून बारिश के कारण सड़कें और नालियां चोक हो गई हैं। 

 हरदा जिला मुख्यालय की हरिओम नगर कालोनी के निवासी पड़ोसी कालोनाइजर की शकायत लेकर जनसुनवाई में पहुँचे कालोनी वासियो ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कालोनाइजर ने कालोनी के निकासी का पानी रोक दिया है जिससे प्री-मानसून बारिश के बाद कॉलोनी की सड़कों पर पानी भर गया था। उनके अनुसार, पड़ोस में बन रही कॉलोनी के कॉलोनाइजर सुरेंद्र सराफ ने  पानी निकासी के स्थान पर मिट्टी डाल दी है। जिसके कारण कालोनी  वासियो के घरों की नालियां अवरुद्ध हो गई हैं।हरिओम नगर के मकानों का निस्तार का पानी घरों, सड़कों और अनिर्मित पार्क में जमा हो रहा है। पानी के जमाव से बदबू आरही है जिससे मच्छर पनप रहे है ओर बीमारी का खतरा बढ़ गया है, जिससे रहवासियों और उनके बच्चों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।