23 करोड़ की लगभग लागत से बने असीरगढ़ से नेपानगर डामरीकरण रोड में ठेकेदार द्वारा रिपेयरिंग के नाम पर लीपा पोती कर रहा है

 

नेपानगर से असीरगढ़ डामरीकरण रोड 23 करोड़ की लगभग लागत से बना रोड है डामरीकरण रोड को बने अभी 1 साल से डेढ़ साल भी नहीं हुआ है डामरीकरण रोड में कब्रिस्तान एवं चांदनी मुक्तिधाम के कविट नाले के पास गड्ढे हो गए थे। डामरीकरण रोड की गुणवत्ता खराब होने के कारण रोड के ऊपर चुरी निकलने लगी थी ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे रोड का जब निर्माण हो रहा था तभी लोगों ने रोड की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत 181 पर की गई थी तब ठेकेदार द्वारा रोड को उसे समय ठीक कर दिया और अभी मौसम की पहली बारिश में ही रोड खराब होने लगा ।

 

आज ठेकेदार द्वारा रोड पर केमिकल डालकर उसके ऊपर चुरी फेंक दी । जिसे ग्रामीणों ने दिखाया कि हाथ से पकड़ने पर वह निकल जा रही है और कहीं-कहीं पर गड्ढों को भर भी नहीं है ठेकेदार द्वारा लीपा पोती कर रिपेयरिंग कर दी गई है l पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं था ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से दिखावे के तौर पर रिपेयरिंग करके चले गए ।

 

बाइट 01 दुर्गा सिंह ठाकुर निवासी चांदनी 

बाइट 02 जगदीश पठारिया निवासी चांदनी