मवेशियों का बना अड्डा 33 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बना ग्रीन स्पेस गार्डन 

 

 

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मी बाई में केंद्र शासन द्वारा ग्रीन स्पेस गार्डन बनाया गया जिसकी लागत लगभग 33 लाख 80 हजार रुपए हैं गार्डन में घास और झाड़ी झूंगी है गार्डन में इंसान तो जा नहीं रहे हैं मवेशी कर रहे हैं गार्डन में नगर पालिका परिषद आंख मूंद कर बैठी है 

 

उप यंत्री प्रकाश बड़वाह से 9 सितंबर को गार्डन में भरे हुए पानी की समस्या पर पूछे जाने पर 10 से 12 दिनों में समस्या का निराकरण करने को कहा था और गार्डन में मुरम डालकर पानी की समस्या खत्म करने को कहा और आज गार्डन के अंदर नाली खोदकर पानी निकासी बाउंड्री वॉल की दीवाल के नीचे खोदकर पानी निकासी का कार्य नगर पालिका द्वारा किया गया। पानी का द्वारा सिर्फ काम चलाओ कार्य किया जा रहा है व्यवस्थित समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है