ग्राम साईंखेड़ा में अधूरी नाली और गंदगी से आक्रोशित ग्रामवासी, पांच कुएं में से दो पर जाली , ग्रामीणों की आंतरिक गली में रोड की मांग ।
नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में ग्रामवासियों की शिकायत है कि ग्राम में अधूरी नाली बनाई हुई है ।जिससे गंदगी फैल रही है और हमारे बच्चे बीमार हो रहे हैं पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चल रहा है वही हमारे गांव में गंदगी का अंबर है सरपंच सचिव का इस ओर कोई ध्यान नहीं है हम सभी ग्रामवासी गंदगी से परेशान है ।
गांव की एक आंतरिक गली जिसको ग्रामीणों ने चार से पांच वर्षों से मांग कर रहे हैं कि रोड को बनाया जाए। किंतु सरपंच और सचिव कोई ध्यान नहीं देते हैं और इस गली में लोगों के घरों के नाली का पानी गंदगी हमेशा बनी रहती है यदि रोड निर्माण हो जाए तो हम सभी गंदगी से निजात पाएंगे।
गांव में पांच कुएं बने हैं पांचो कुएं के ऊपर जाली से बंद करना था सिर्फ दो कुएं पर ही जाली लगाई है और उसका भी पैसा पंचायत से निकल चुका हैं रोड अंडर पास करने के लिए 18 से 20 सीसी पाइप गांव में लाकर पड़े हैं किंतु उन्हें लगाया नहीं जा रहा है और गंदा पानी गलियों में बह रहा है ।
बाइट 01 जोतमल चौहान ग्रामवासी
बाइट 02 भास्कर नेहाते पंचायत सदस्य
बाइट 03 रोहित ग्रामवासी
बाइट 04 गीताबाई ग्रामवासी
बाइट 05 मितुल चौहान ग्रामवासी
Continue With Google
Comments (0)