सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण हुआ प्रारम्भ।

मुलताई।सर्वाइकल कैंसर (बच्चेंदानी के मंुह का कैंसर) की रोकथाम के लिए देश में पहली बार एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। दिनांक 28 फरवरी 202़6 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सिन का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में एचपीवी वैक्सिन अभियान का शुभारंभ  सर्वप्रथम कुमारी याशिका पुत्री ननदकिशोर बडखाने निवासी ताप्ती वार्ड  कृमाक  1 मुल्ताई को एचपीवी वैक्सिन से डाक्टर सरिता कालभोर की उपस्थिति में टीकाकृत किया गया ।
डॉ. सरिता काल भोर प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी नें बताया कि एचपीवी वैक्सीन अभियान अन्तर्गत टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में पात्र हितग्राही को लगातार कार्यदिवस में टिकाकृत किये जायेंगें तथा आम जन से अनुरोध है कि वर्तमान में जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष , 15 वर्ष तीन माह होने पर हितग्राही अपने क्षेत्र की एएनएम से संपर्क कर प्री रजिस्ट्रेशन करा कर एचपीवी वैक्सीन लगा कर लाभांवित होवें। शुभारम्भ अवसर पर प्रभारी बीएमओ डॉ. सरिता काल भोर , बीईई चंद्रकला  डोंगरे बी पी एम प्रवीन नागले ठाकुर बीसीएम चंदन भलावी एवं वैक्सिनेटर श्रीमति सुनीता चौरे,व सरिता पवार एवं श्री नारायण रघुवंशी जी कोल्ड चैन हेडलर का सराहनीय सहयोग रहा।