एंकर/- एपी यू डी सी की प्रोजेक्ट उदय योजना अंतर्गत जल सप्लाई एवं नवीन नल कनेक्शन एवं पाइप लाइन विस्तार का कार्य हटा नगर में किया जा रहा है। जिसमे जय वरुणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा की जा रही लापरवाही पर हटा नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक एवं बालाजी वार्ड पार्षद दीपक जैन ने सवाल खड़े किए हैं। गुरुवार शाम दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर को एक ज्ञापन सोपकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त योजना को वर्ष 2019 में पूर्ण किया जाना था। लेकिन आज दिनांक तक योजना पूर्ण नही हुई। कलेक्टर को सोपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है। नगर के वार्डों में जो पानी सप्लाई किया जा रहा है। प्रेशर की कमी की बजह से लोगो के घरों में पानी नही पहुच रहा है। नगर के अधिकांश वार्ड चण्डी जी वार्ड आजाद वार्ड बालाजी वार्ड हजारी वार्ड मे आज भी कनेक्शन पूर्ण नही हुए हैं और जो कनेक्शन किये गए हैं उनमें पानी तो दूर हवा भी नही आ रही है। जबकि लीकेज सुधार कार्य के नाम पर सड़को को खोदा जा रहा है। जिसका रेस्टोरेशन भी नही किया जाता। कम्पनी द्वारा जल सप्लाई के लिये पर्याप्त कर्मचारियों को भी नही रखा गया है। आपको बता दे कि इस समय हटा नगर पालिका फिल्टर प्लांट से तीन दिन में एक बार वार्ड बार पेयजल की सप्लाई की जाती थी। लेकिन पानी की टँकी क्षतिग्रस्त होने के चलते उसे भी पूर्णतः बंद कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर नगर पालिका फिल्टर प्लांट पर बनी पांनी की टँकी को क्षतिग्रस्त बताकर उसे कंडम घोषित कर दिया है। जिसकारण नगर की पेयजल सप्लाई बंद कर दी गई हैं। वही एमपी यू डी सी के प्रोजेक्ट अभियंता परियोजना प्रबंधक पीआईयू छतरपुर की मौजूदगी में ये निर्णय लिया गया। कि अनुबंध अनुसार नगर की जल सप्लाई का संचालन एवं संधारण जय वरुणी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाना है। ततपश्चात नगर पालिका की पुरानी पाइप लाइनों से जल सप्लाई को बंद कर दिया गया है। सम्पूर्ण जल सप्लाई जय वरुणि कम्पनी को सौपी की गई है। वही नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक ने बताया कि कंपनी के द्वारा जो पाइप लाइन बिछाई गई हैं वह सोभा की वस्तु बनकर रह गई है। नगर में पेयजल सप्लाई की अत्यधिक समस्या हो रही है। जन आंदोलन होने की संभावना है। उन्होंने दमोह कलेक्टर से मांग की है। उक्त भीषण समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए फर्म जय वरुणी कंस्ट्रक्शन एवं एपीयूडीसी के संबंधित स्टाफ पर आवश्यक कार्यवाही एवं निर्देश करने का कष्ट करें ताकि अति शीघ्र पेयजल समस्या का निराकरण हो सके। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा अधिकारी अपने दफ्तरों से पत्राचार करते रहेंगे या धरातल पर उतरकर जल संकट से जूझ रहे लोगो की समस्या का समाधान करेंगे।

Continue With Google
Comments (0)