सरदारपुर। ग्राम धुलेट में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का इंदौर–अहमदाबाद फोरलेन के सर्विस रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
धरना स्थल पर नायब तहसीलदार केएस वास्केल, वन विभाग रेंजर डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी तथा राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटिदार धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों व यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की तथा उचित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने हमारी मांग थी कि खरमोर अभ्यारण्य के तहत धुलेट से दत्तीगांव के बीच बनाई गई टीन की दीवार हटाई जाए। इस पर वन विभाग द्वारा हमें लिखित आश्वसान दिया गया। इसके साथ ही
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल करने, सोसाइटी के ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 अप्रैल तक बढ़ाने, महावीर जलाशय के वेस्टवेयर नाले पर पुलिया निर्माण करने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोनोग्राफी मशीन की सुविधा पर भी अधिकारियों ने उचित आश्वासन दिया है। किसानों की उपस्थिति में यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन समाप्त किया है। भविष्य में किसान हितैषी मांगों को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)