घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त, 9 घरेलु गैस सिलेंडर किए जप्त
बैतूल जिले के मुलताई नगर में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजीव कहार के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शहर के होटल और ढाबों पर छापेमार कार्रवाई की गई।
इस दौरान सात अलग-अलग स्थानों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी ममता सिरसाम एवं राजस्व विभाग की टीम शामिल थी ।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ममता सिरसाम ने बताया कि जप्त किए गए सभी घरेलू गैस सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। साथ ही ई सी एक्ट(आवश्यक वस्तु अधिनियम )अंतर्गत कार्रवाई कर प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर कार्यालय भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में राजस्व विभाग से रश्मि साहू, मंजुला सोनी, धर्मेंद्र राजपूत, वीरेंद्र सोलंकी, सुभाष कावरे, किशोर सदभइये सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue With Google
Comments (0)