विधुत विभाग की बड़ी लापरवाही खुली छोड़ी डीपी, दे रही हादसे को आमंत्रण
मुलताई। नगर के इंदिरा गांधी वार्ड में संजीवनी क्लिनिक के पास लगी डीपी खुली होने से विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
यहां ट्रांसफार्मर (डीपी) खुले में बिना सुरक्षा के छोड़ दिए गए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में कई स्थानों पर डीपी के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन इंदिरा गांधी वार्ड में लगे ट्रांसफार्मर पूरी तरह खुले पड़े हैं।
खास बात यह है कि यहां एक नहीं बल्कि दो-दो ट्रांसफार्मर लगे होने के बावजूद विभाग द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
यह क्षेत्र व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में खुले ट्रांसफार्मर से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Continue With Google
Comments (0)