बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम
पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है।
एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया।
तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी
साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी।
विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया।
इन धाराओं में मामला दर्ज
थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
👮♂️l पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि—
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें
शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें
संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें
आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें
*आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।*

Continue With Google
Comments (0)