आगामी खरीफ सीजन की तैयारी के लिए शुक्रवार को जिला हरदा में कृषकों एवं कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम और मीटिंग आयोजित की गई। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं कृषक जागरूकता विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैविक आदानों के उपयोग, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषि सखियों को ग्रामीण स्तर पर कृषकों को जागरूक करने और शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे समझाएं और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना अधिकारी जे.एल. कासदे सहित आत्मा परियोजना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को समय पर तैयारी करने और नई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।

Continue With Google
Comments (0)