दूनावा-डोब में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। 
आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।