आमला। क्षेत्र के ग्राम कन्नड़ गांव में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार किसान तुलसीराम पंवार के खेत में आग लगने से लगभग 2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिस पर मनोज रावत द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस और संबंधित टीम सक्रिय हुई। मौके पर बिग्रेड (फायर टीम) के कर्मचारी अभिजीत महोरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
*समय रहते पाया गया नियंत्रण*
स्थानीय लोगों और फायर टीम की मदद से आग को तेजी से फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, प्रभावित किसान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
*आग लगने के कारणों की जांच जारी*
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के कारण आग भड़की हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)