आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुआ विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
गढाकोटा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देषानुसार सागर जिले के सभी अंगनवाड़ी केन्द्रों में 05 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देष्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। इस पहल के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जा रही प्रारंभिक षिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया जायेगा तथा समुदाय में इन केन्द्रों को एक प्रमाणिक शैक्षणिक आधार के रूप में स्थापित करने का प्रयास होगा और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। बाल विकास परियोजना गढ़ाकोटा अंतर्गत समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई परियोजना अधिकारी श्रीमति शीतल पटैरिया द्वारा बताया गया कि जिन बच्चों द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्राप्त कर ली है, और अब विद्यालय में प्रवेष हेतु पात्र हैं उन्हें विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदाय कर विद्यालयों में प्रवेश कराया जावेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा 05 से 06 आयु वर्ग के लगभग 1828 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम से न केवल बच्चों के विद्यालय प्रवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभाग को भी प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान प्राप्त होगी।

Continue With Google
Comments (0)