सागर/गढाकोटा: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राजा मर्दनसिंह जूदेव वार्ड में जरूरतमंद परिवारों की मदद की। जब वे वार्डवासियों के बीच पहुंचे, तो उन्होंने बहिन गीता पटेल के सहयोग से परिवार के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र और चप्पलें वितरित कीं।

तिवारी ने कहा, "इस निर्धन परिवार की स्थिति देखकर हमारा हृदय करुणा से भर गया। परिवार में बिन माँ के दो छोटे बच्चे और एक बिटिया है, जबकि पिताजी दूर शहर में मजदूरी करते हैं। परिवार की देखभाल का जिम्मा 75 वर्षीया बुजुर्ग महिला के कंधों पर है, जो सुनने में असमर्थ हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "हमारी आवाज भले ही वृद्ध माताराम तक न पहुंची हो, लेकिन हमारा यह छोटा सा सहयोग उनके हृदय को छू गया। दूसरों के दुःख को कम करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। किसी के सहयोग के लिए हमारा निमित्त बनना ईश्वरीय कृपा से ही संभव है।"

मनोज तिवारी के इस कार्य से यह संदेश स्पष्ट है कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।