बैतूल: विश्वकर्मा मंदिर बैतूल गंज में भगवान विश्वकर्मा जी का तीन दिवसीय जयंती महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने के लिए एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिलामंडल, युवा मंच और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी से तीन दिवसीय विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के स्मरण के साथ हुई, जिसमें 2026 के जयंती महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
2026 के लिए मुख्य यजमान की घोषणा
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन एवं हवन के लिए ऋषिराम मालवी को मुख्य यजमान नियुक्त किया जाएगा। महोत्सव को व्यवस्थित और भव्य रूप देने हेतु कार्यविभाजन पर गहन विचार-विमर्श हुआ और अलग-अलग जिम्मेदारियां समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और समितियों को सौंपी गईं।
स्वागत से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक जिम्मेदारियां
बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी समाज संरक्षक गोपाल मालवी ने समिति के पदाधिकारियों को सौंपी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी महिलामंडल, समाज समिति और युवा मंच के पदाधिकारियों को दी गई।
आमंत्रण पत्रों का वितरण
जयंती महोत्सव के आमंत्रण पत्रों के वितरण की जिम्मेदारी जिले के सभी विकासखंडों के आमंत्रित सदस्यों को दी गई। इसमें विश्वकर्मा समाज के महामंत्री कमल मालवी महद और अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे। भंडारा प्रसादी की व्यवस्था बद्री प्रसाद मालवी और विवेक गुड्डू मालवी को सौंपी गई। बुजुर्गों के सम्मान के लिए विशेष जिम्मेदारी तय की गई।
सुझावों पर सहमति
तीन दिवसीय महोत्सव के लिए सामाजिक बंधुओं ने अपने सुझाव रखे, जिन पर सहमति व्यक्त की गई। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समर्पण का संकल्प लिया।
वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति
बैठक में समाज समिति के संरक्षक गोपाल मालवी, लक्ष्मीनारायण मालवी, डॉ अनंत मालवी, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा महिलामंडल और युवा मंच के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जयंती को महापर्व के रूप में मनाने का आह्वान
समाज समिति के उपाध्यक्ष सी एल मालवी ने महोत्सव को बड़े रूप में मनाने की बात कही। डॉ आर डी विश्वकर्मा ने सभी कार्यक्रमों को पर्व के रूप में मनाने की अपील की।
समाज की एकजुटता पर जोर
ऋषिराम मालवी ने हिंदू सम्मेलन में समाज की सहभागिता पर जोर दिया। डॉ अनंत मालवी ने समाज के लिए समय देने की आवश्यकता बताई।
31 जनवरी को प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
समाज समिति के जिलाध्यक्ष गणेश मालवी ने जिले के सभी सामाजिक बंधुओं से 31 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक के अंत में समाज समिति सचिव शशिकांत मालवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)