हनुमान जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन 

मुलताई।मंगलवार शाम हनुमान जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमे नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति, पार्षद प्रशासनिक अधिकारियो में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस. के. सिंह,तहसीलदार डॉ संजय बरैया,थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हुए।

शांति समिति की बैठक में हनुमान जन्मोत्सव पर्व हर्ष उल्लास एवं आपसी समन्वय से मनाने पर जोर दिया गया।
वही थाना प्रभारी नें नगर में निकलने वाली रैलियों के लिए प्रशासन की मंसा अनुरूप सभी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
बैठक में शामिल कार्यक्रम आयोजन कर्ताओ से प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी नें कहा कि रैली में धारधर हथियारों को प्रतिबंधित किया गया है तो वही किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करने एवं बिजली के तारों के नीचे कोई भी आयोजन न करने सहित सड़क किनारे अपने वाहनों को न लगानें साथ ही रैली में धार्मिक गीतों के अलावा उन्माद फैलाने वाले गीत न बजायें जाने और मदिरा का सेवन कर रैली में शामिल न होनें सहित अन्य जरुरी बात जैसे रैली में शामिल झांकियां की हाइट का ध्यान रखनें एवं जिस मार्ग से रैली निकाली जा रही है उस मार्ग की जांच कर नगर में  ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग कर आपात सेवाओं अंतर्गत एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहन को प्राथमिकता से रास्ता देनें की बात कही गई।

वही उपस्थित गणमान्य नागरिकों नें प्रशासन से हनुमान जन्मोत्सव पर बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उक्त मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की मांग के साथ मुख्य मार्गो पर रखे भवन निर्माण सामग्री हटाने की बात कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।