हरदा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि चुनाव आते आते पर सभी दावेदार हो जाते है कोई PC भैया का पट्ठा हो जाता है कोई राहुल भैया का पट्ठा बन जाता है ओर कोई किसी का पट्ठा हो जाता है ओर टिकिट मिलती है किसी एक को कांग्रेस बीजेपी से नही हारती कांग्रेस अपनो से हारती है कांग्रेस का वोटर हर गांव में ओर कांग्रेस तथा बीजेपी के वोट में ज्यादा अंतर नही है हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस को कोई ताकत। नही जो हमें हरा सके
में हरदा ही नही पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संवाद करके उन्हें एकजुट करने की बात मजबूती से रख रहा हूँ याब समय आ गया है कांग्रेस मजबूत करने का बीजेपी और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में ज्यादा अंतर नही है हम अपनी बाद आमजन के सामने मजबूती से रखेंगे तो हमारी जीत निश्चित है और 2028 में हमारी सरकार बनेगी
कार्यक्रम में अजय सिंह के साथ PC शर्मा विधायक डॉ RK दोगने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)