हरदा जिला मुख्यालय पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों का कहना है कि जिले के 232 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। कर्मचारियों ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर अपनी 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। जिले के 232 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

Continue With Google
Comments (0)