हिवरखेड में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

मुलताई। प्रभात पट्टन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में शुक्रवार को एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार ग्राम हिवरखेड निवासी उत्तम कुम्भारे के खेत में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिससे खेत में खड़ी फसल जलने लगी।
घटना की सूचना तुरंत नगर पालिका मुलताई की दमकल टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की अन्य फसलें बच गईं।
हालांकि इस आगजनी की घटना में किसान उत्तम कुम्भारे को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
दमकल टीम में मनोज सिंह और गिरीश पीपले सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।