बैतूल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य में गुजरात पैटर्न लागू करते हुए चेक पोस्ट बंद करने की घोषणा के बावजूद, नागपुर–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैतूल–मुलताई के बीच ससुद्रा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की खबरें सामने आ रही हैं।
मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद इस चेक पोस्ट को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय वाहन चालकों से लगातार अवैध वसूली की जा रही है, जिससे सरकार के फैसले की ज़मीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं।
- सूत्रों के अनुसार, चेक पोस्ट बंद होने के बावजूद कुछ स्थानों पर वाहनों को रोका जा रहा है और कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है।
- इस पूरे मामले में चेक पोस्ट पर निजी व्यक्ति पंकज श्रीवास्तव का नाम चर्चाओं में है, जिनके साथ एक टीम सक्रिय बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर किसकी अनुमति से यह सब हो रहा है? यदि चेक पोस्ट बंद हैं, तो वाहन चालकों से पैसे लेने का अधिकार किसके पास है? क्या यह मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना नहीं है?
वाहन चालकों का कहना है कि चेक पोस्ट बंद होने के फैसले से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कथित वसूली जारी रहने से परेशानी जस की तस बनी हुई है।
मांग: नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह है कि सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद उठे इन आरोपों पर प्रशासन कब और क्या कार्रवाई करता है।
Continue With Google
Comments (0)