भारत में भी देखने कों मिल रहा युद्ध का असर, गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़।

मुलताई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध के प्रभाव अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं, नगर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 
घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही हैं। 
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है और ओटीपी आने में भी देरी हो रही है, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी फिलहाल बंद बताई जा रही है। 
जिससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है।
गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर व्यवस्था ठीक नहीं है और “वेटिंग” (ओटीपी सत्यापन) ठीक से नहीं लग रही है, जिससे सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। 
लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।