बैतूल। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज का शुक्रवार को आमला आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस संबंध में रवि राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे आमला नगर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर भक्तों द्वारा पादुका पूजन एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि आमला में कार्यक्रम के बाद स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज दोपहर करीब 1 बजे ग्राम नांदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है और भक्तजन उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

Continue With Google
Comments (0)