बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के द्वारा सम्पत्ति संबंधित अपराधो के अपराधियो पर नकेल कसने एवं स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो की धर पकड किये जाने हेतु तथा गुंडा / निगरानी बदमाशो की चैंकिंग करने हेतु दिनांक 22.03.2026 को कांबिक गस्त किये जाने के निर्देशित दिये गये थे । इसी क्रम में श्रीमान अति.पु.अ. श्रीमति कमला जोशी एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बैतूल श्री सुनिल लाटा के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस ने 03 स्थायी वारंट व 03 गिरप्तारी वारंट तामील किये गये है ।
थाना कोतवाली बैतूल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के पालन में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया जाकर स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो एवं सम्पत्ति संबंधित अपराधियो की धर पकड किये जाने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा कुल 03 स्थायी वारंट व 03 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये है । गिरप्तार शुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफ्तार शुदा आरोपी – 01. गणेश पांसे पिता पुरन पांसे उम्र 38 साल निवासी रज्जड की चाल देशबंधू वार्ड टिकारी बैतूल ( स्थायी वारंट )
02. संजू पिता रमेश उईके उम्र 22 साल निवासी प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल ( स्थायी एवं गिरप्तारी वारंट)
03. विशाल पिता शंकर उईके उम्र 27 निवासी भयावाडी थाना कोतवाली बैतूल ( गिरप्तारी वारंट )
माननीय न्यायालय से जारी कैंसिल आदेश प्राप्त अभियुक्त-
01.इंदिरा उर्फ ईंदु पिता गंगाराम बारसे उम्र 40 साल निवासी छुरी पाढर ( स्थायी वारंट )
02. नितिन हजारे पिता गुणवंत हजारे उम्र 35 साल निवासी विकास नगर गंज बैतूल । ( गिरप्तारी वारंट )
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया , उनि बसंत अहके ,उनि छत्रपाल धुर्वे , उनि उत्तम मस्तकार, सउनि राजेश मालवीय , प्र आर 143 दिनेश निमोदा , प्र.आर. 369 शिव कुमार , प्रआर. 64 तरूण पटेल ,म.प्र.आर. 191 ललिता , आर. 625 पवन लौवंशी , म.आर. 51 निर्मला , आर. 695 अभिषेक बडकुड की विशेष भूमिका रही है ।

Continue With Google
Comments (0)