*करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से मांडवा से बदनापुर फाटे तक सड़क रिपेयरिंग किए जाना था ।
ठेकेदार द्वारा ''चैनपुरा गांव में स्कूल के पास से गांव के बाहर'' तक रोड रिपेयरिंग नहीं किया गया ।
नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांडवा से बदनापुर फाटे तक करीब 7 किलोमीटर का 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत' रोड का रिपेरिंग कार्य 'श्री मारुति कंट्रक्शन' को दिया गया था l
'श्री मारुति कंस्ट्रक्शन' द्वारा चैनपुरा ग्राम के में स्कूल के पास से ग्राम के बाहर जाने तक सड़क रिपेयरिंग कार्य नहीं किया गया और उसे यथावत जैसी थी वैसी ही छोड़ दी गई । जबकि ठेकेदार द्वारा 16 फरवरी 2026 को कार्य प्रारंभ किया गया था तब ग्राम मांडवा के ग्रामीणों ने रोड की गुणवत्ता को लेकर कार्य विरोध किया गया था उसे समय ठेकेदार के सुपरवाइजरों ने माना था की कार्य की गुणवत्ता में कमी थी । जिसे ठेकेदार दुबारा सड़क को सही तरीके डालकर द ठीक किया गया था ।किंतु आगे की सड़क पर ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया गया जिसका परिणाम स्वरूप सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं । वहीं 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के आला अधिकारियों पर भी सवाल खड़े करते हैं कि उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया था । जिसका खामिया आज आम जनता को उठाना पड़ रहा है और शासन के पैसों का दुरुपयोग किया गया ।
बाइट 01 दिलीप ग्राम बदनापुर निवासी
बाइट 02 धूम सिंह ग्राम चैनपुरा निवासी
Continue With Google
Comments (0)