आमला: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के अंतर्गत आमला क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ठेकेदार पर नियमों को दरकिनार कर घटिया गुणवत्ता का निर्माण करने का आरोप है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले भी पीएमजीएसवाय भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुणवत्ताहीन कार्य के चलते मेसर्स कैलाश सिंह एजेंसी का ठेका रद्द कर दिया था। इसके बाद पुनः रिबोंक प्रक्रिया के तहत एजेंसी को मौका दिया गया। फिर भी, ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों पर केवल लीपापोती की जा रही है।
आमला से आवरिया ठानी तक करीब 5 किलोमीटर सड़क पर हाल ही में कंक्रीट कार्य कराया गया था, जिसमें जल्द ही दरारें आ गईं। वर्तमान में सड़क की दूसरी पटरी पर सीसी निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसमें बिना वाइब्रेटर के कंक्रीट डाला जा रहा है, जो मानकों का उल्लंघन है।
दुर्घटनाओं में वृद्धि
आमला-आवरिया ठानी मार्ग पर अधूरी सीसी सड़क के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। भारी गन्ने की ट्रॉलियों के गुजरने से दोपहिया वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेटी कांट्रेक्टर द्वारा न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
Continue With Google
Comments (0)