माथनी में गेहूं की फसल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मुलताई। शनिवार दोपहर ग्राम माथनी में एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार कृषक राजेंद्र तुरिया के खेत में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिससे खेत में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तत्काल मुलताई नगर पालिका की दमकल टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंची नगर पालिका की दमकल टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और पायलट राकेश बारंगे शामिल थे, जिन्होंने समय रहते आग पर नियंत्रण कर आसपास की फसल को बचा लिया।

Continue With Google
Comments (0)