निवाड़ी जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में बड़ा घोटाला हुआ उजागर बच्चों को परोसा जा रहा घटिया और नाममात्र का खाना 160 बच्चों के लिए सिर्फ 2 किलो आलू से बनी सब्जी और आधा किलो दाल नगर परिषद पृथ्वीपुर अध्यक्ष नीलू खटीक और सी एम ओ महमूद हसन के निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,,,, वीडियो में थाली लेकर खुद सी एम ओ दिखाई दे रहे हे उसके बाबजूद फिर भी कोई कार्रवाई नहीं यह एक बड़ा सवाल हे कि आखिर बच्चों के निवाले से कौन कर रहा है खेल,,,,, vo 01. निवाड़ी जिले के स्कूलों में बच्चों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ सामने आया है सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं
ताज़ा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर के बिंदपुरा स्कूल का तब सामने आया जब नगर परिषद पृथ्वीपुर की अध्यक्ष नीलू खटीक और नगर परिषद सी एम ओ महमूद हसन स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुँचे वहाँ जो नज़ारा दिखा उसने सभी को चौंका दिया निरीक्षण के दौरान सामने आया कि 160 बच्चों के भोजन के लिए मात्र 2 किलो आलू और आधा किलो दाल का उपयोग किया जा रहा है अब आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इतने कम राशन में तैयार भोजन की गुणवत्ता क्या होगी यही नहीं इस पूरे निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें घटिया भोजन को लेकर साफ़-साफ बातचीत भी सुनाई दे रही है,, बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों से
या तो मध्यान्ह भोजन नहीं दिए जाने
या फिर घटिया क्वालिटी का भोजन परोसे जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब वायरल वीडियो में सी एम ओ नगर परिषद पृथ्वीपुर खुद हाथ में थाली लिए नजर आ रहे ओर नगर परिषद अध्यक्ष पास में ही बैठी हैं ग्रामीण खुलकर शिकायत कर रहे हैं तो फिर दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही,,, क्या बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा यह समझौता यूँ ही नजरअंदाज किया जाएगा मामले को लेकर जब नगर परिषद सी एम ओ महमूद हसन से बात की तो वह गोलमोल जबाब देते नज़र आये उनका कहना था कि बिंदपुरा में नगरपरिषद अध्यक्ष के साथ स्कूल और मोहल्ला की सफाई के सम्बंध में गए थे तो वहाँ उपस्थित ग्रामीणों द्वारा स्कूल में मध्यान्ह भोजन की शिकायत पर स्कूल में निरीक्षण करने गए तो वहाँ बच्चों की उपस्थित कम थी मध्यान्ह भोजन भी चेक किया मामले को लेकर निर्देश दिए गए कि मेन्यू के अनुसार खाना बनाये और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये उन्हें स्कूल भेजे
बाइट 1 . महमूद हसन सी एम ओ,नगर परिषद पृथ्वीपुर
फिलहाल इस पूरे मामले ने मध्यान्ह भोजन योजना की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद
प्रशासन सिर्फ बयान देता है
या फिर वाकई बच्चों को न्याय मिलता है

Continue With Google
Comments (0)