बरगी में भीम आर्मी का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
बरगी । भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला जबलपुर के तत्वाधान में बरगी पटेल तिराहा पर संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्री विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे बहुजन एवं आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री द्वारा शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन एवं पुतला दहन किया जाएगा।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों एवं सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि आदिवासी एवं बहुजन समाज किसी भी प्रकार का अपमान सहन नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजू लाल झरिया, उपाध्यक्ष बबलू गोंड, शरद चौधरी, रामकुमार वरकड़े (GSU), अजय परते, रामजी सैयाम, संदीप कुशराम, अमरदीप चौधरी, देवेंद्र झरिया, मदन चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)