मुलताई में 525.67 लाख रुपये की लागत से बनेंगा नया जनपद पंचायत भवन
ग्राम पंचायत कामथ में हुआ नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन
मुलताई। नगर से सटी ग्राम पंचायत कामथ में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक देशमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार लगभग 525.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पंचायत भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आरईएस (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा) को सौंपी गई है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और जनपद पंचायत पर कार्यों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे, ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पा अभिलेश डहारे, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पी.एल. पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वहीं जनपद पंचायत के सीईओ डी.एस. मसराम ने अपने स्वागत उद्बोधन में नवीन पंचायत भवन की उपयोगिता और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी।

Continue With Google
Comments (0)