मुलताई । जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.54 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार 520 रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
बताया गया कि दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुलताई कस्बा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए कुल 07 लोगों को मौके से पकड़ा गया।
जप्त सामग्री में देशी शराब और बीयर शामिल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 103 पाव देशी शराब एवं 43 बीयर जब्त की हैं। कुल मिलाकर 42.54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। जब आरोपियों से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई भी अधिकृत दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए।
गिरफ्तार आरोपी ये हैं
पप्पू पिता कालिया सिंह राजपूत, निवासी वलनी
जितेन्द्र उर्फ मोटू पिता अमरलाल पवार, निवासी अंबेडकर वार्ड
अजय पिता पंजाबराव संतापे, निवासी बूकाखेड़ी
विकास पिता विजय पवार, निवासी कामथ
सोनिया पति लक्ष्मण भुमरकर, निवासी कामथ
विशाल पिता रमराव बोडखे, निवासी पारडसिंगा
रूपराव पिता काष्या चढोकर, निवासी कामथ
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, गजराज, सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक पुष्पा धुर्वे, अरविन्द, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंस, विवेक एवं महिला आरक्षक छाया की सराहनीय भूमिका रही।
एसपी ने आमजन से की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Continue With Google
Comments (0)