मुलताई थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी होली पर्व कों लेकर लिए गए कई अहम निर्णय
मुलताई।आगामी त्योहारों कों लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमे नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति पार्षद, तहसीलदार,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,थाना प्रभारी सीएमओ सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद रहे।
शांति समिति की बैठक में होली पर्व पर होलिका दहन, धुलेडी कों लेकर कई अहम निर्णय लिए गए जिसमे होलिका दहन में यातायात बाधित ना हो एवं प्रदुषण से ताप्ती सरोवर कों बचाने रंग ग़ुलाल खेल कर ताप्ती में स्नान प्रतिबंधित किया गया हैं।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार नें कहा कि होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस शक्त कार्यवाही करेंगी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों सहित अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसी जाएंगी।
नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा जो हर स्थिति पर नजर रखेंगे,वही नगर में पुलिस लगातार गस्त करेंगी।
होली पर्व शांति पूर्वक हर्षउल्लास से मनाएं जाने एवं नगर का सद्भव कायम रखने की अपील की गई।

Continue With Google
Comments (0)