🔹मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता – निर्माणाधीन मकान से वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं।

🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया।

🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 

🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए।
 
🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

 🔹*आरोपी गिरफ्तार* 
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर  *आरोपी
नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल*  को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

🔹 *जब्ती* 
आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं।

अनुमानित कीमत 95000/–

 🔹*सराहनीय भूमिका* 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें।

🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।