पवित्र नगरी मुलताई में पुलिस द्वारा होली के पूर्व अवैध शराब बेचते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹 *कार्यवाही का विवरण:*
दिनांक 02.03.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
🔹*जब्त सामग्री*
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें –
01 बोतल ब्लेंडर प्राइड
12 पाव आर.सी.
10 पाव व्हाइट फॉक्स
05 पाव आइकोनिक फाइट
05 पाव 08 पीएम
10 पाव सफेद देशी शराब
कुल लगभग 03.5 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,750/- है, बरामद की गई।
🔹आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
🔹*आरोपी का नाम:*
हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई।
🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की विशेष भूमिका रही।
🔹*अपील:*
होली पर्व के दौरान अवैध शराब के विक्रय एवं सेवन से कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित होती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Continue With Google
Comments (0)