मुलताई: नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने गुरुवार को नगर के प्रमुख पेयजल स्रोत खरसाली फिल्टर प्लांट का दौरा किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं और पानी की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, वर्षा गढ़ेकर ने खरसाली प्लांट पर स्थित पेयजल लैब तथा पूरे वाटर प्लांट की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और पानी की गुणवत्ता की जांच की। पानी के टीडीएस स्तर को 172 पाया गया, जो मानक के अनुरूप है। टीडीएस का स्तर 500 से कम होने पर पेयजल को अच्छा माना जाता है।
वर्षा गढ़ेकर ने प्लांट की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए आम जन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने नपा उपयंत्री योगेश अनेराव को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पानी की नियमित जांच, स्वच्छता और सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि नगरवासियों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति अजय यादव, महेंद्र पिल्लू जैन, कुसुम मारोति पवार, उपयंत्री योगेश अनेरव, जल प्रदाय विभाग के अर्जुन पिपले सहित अन्य नपा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)