नपा की बड़ी कार्यवाही पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से जुड़े चार अवैध नल कनेक्शन काटे।

मुलताई। नगर के कामधेनु चौक पर नगर पालिका ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से जुड़े चार अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया है, बताया जा रहा है कि इन अवैध नल कनेक्शन के कारण नगर के सम्पवेल तक पानी नहीं पहुंचने से जल संकट उत्पन्न हो गया था जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी।
उपयंत्री योगेश अनेराव ने बताया कि नगर के वार्डो में उत्पन्न हो रहे जल संकट से निपटने सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के निर्देश पर नपा कर्मचारियों ने कार्यवाही करते हुए अग्रवाल परिवार के चार नल कनेक्शन को विच्छेद किया है।
बताया जा रहा है कि मुख्य पाइप लाइन से जुड़े इन चार नल कनेक्शन में लगातार दस घंटे पानी की सप्लाई होने से अन्य उपभोक्ताओं को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था।
जिसके चलते उपरोक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है, वही नगर में अन्य जगहों पर भी मुख्य पाइप लाइन से जुड़े नल कनेक्शनों की जांच कर हटाने के निर्देश सीएमओ तिवारी द्वारा दिए गए हैं।