नरखेड़ में कच्चे मकान में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू

मुलताई। आज दोपहर लगभग 3:30 बजे ग्राम नरखेड़ में कला बाई खाड़े के बीच बस्ती स्थित कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
आग बुझाने में फायर कर्मचारी धनराज पवार, भूपेंद्र राठौर और सुमित पुरी की अहम भूमिका रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।