आमला। जिले के विकासखंड आमला की उपतहसील बोरदेही में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रसिद्ध ऑनलाइन कंपनी मीशो (Meesho) पर ठगी का आरोप लगाते हुए बोरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार युवक ने ऑनलाइन मीशो कंपनी से एक ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया था। कुछ दिनों बाद कंपनी की ओर से पार्सल डिलीवर किया गया। जब युवक ने डिलीवरी बॉय के सामने ही पार्सल खोला तो उसमें ड्रोन कैमरे की जगह कूड़ा-कचरा और टूटे हुए खप्पर निकले।

यह देखकर युवक हैरान रह गया और उसका गुस्सा भी बढ़ गया। इसके बाद युवक ने तुरंत बोरदेही थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया।

युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।