*मुख्यमंत्री  के पांढुर्णा दौरे को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने प्रेस वार्ता*

 

*विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की तैयारियां पूरी*

 

 

*जाम सांवली चमत्कारी श्री हनुमान लोक मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ*

 

25 मार्च 2026 , पांढुर्णा 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए 26 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पांढुर्णा दौरे की जानकारी साझा की।।। संदीप मोहोड ने बताया की भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। पांढुर्णा के सर्वांगिण विकास करने को लेकर संकल्पित हैं । पांढुर्णा नवीन जिला बना है जिसमें अपार संभावनाएं हैं।।उसी कड़ी में विकास कार्यों की सौगात लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी का कल आगमन हो रहा है।।

श्री मोहोड ने कहा *कल माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कुल 34 कार्य का 111.63 करोड़ रुपए का लोकार्पण तथा 33 कार्य का 251.17 करोड़ का भूमिपूजन किया जाना है।* इसके अलावा भी हमें माननीय मुख्यमंत्री जी से उम्मीद है और वो क‌ई प्रमुख मांग को पूरी करेंगे।।

 

*लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 20 कार्यो का 10.83 करोड़ , मप्र पर्यटन विकास निगम का 35.09 करोड़ , पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 4 कार्यक्रम का 1.5 करोड़, नगरपालिका पांढुर्णा में 0.59 करोड़, लोक निर्माण विभाग भवन 3.87 करोड़, लोक निर्माण विभाग सेतु 30.05 करोड़ , लोक निर्माण विभाग भ/से में 22.68 करोड़ , वन विभाग में 0.85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।*

 

*साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 0.25 करोड़ , नगरपालिका पांढुर्णा में 10.45 करोड़ , नगरपालिका सौसर में 3कार्य में 26.1 करोड़, नगर परिषद मोहगांव में 3.28 करोड़, नगर परिषद पीपला नारायणवार में 3.64 करोड़, लोक निर्माण विभाग भवन में 14.67 करोड़, लोक निर्माण विभाग सेतु में 2 कार्य में 61.38 करोड़, लोक निर्माण विभाग भ/स में 4 कार्य में 22.51 करोड़, मप्र भवन विकास निगम में 69.49 करोड़ , ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग में 11 कार्यों में 17.04 करोड़, पुलिस विभाग में 4 कार्य में 21.48 करोड़, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग में 0.87 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भुमि पूजन करना सुनिश्चित है।।*

 

श्री मोहोड ने कहा इसके साथ साथ हम माननीय मुख्यमंत्री जी से जिले विकास को लेकर विभिन्न मांगों को रखेंगे और हमें पूर्ण विश्वास है हमारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड , चमत्कारी हनुमान मंदिर संस्थान जाम सांवली ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले ने 11 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री जी से हनुमान लोक के निर्माण कार्य के लोकार्पण हेतु अनुरोध किया ।। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पांढुर्णा दौरे पर हनुमान लोक के निर्माण कार्य का अवलोकन और लोकार्पण करना स्वीकार किया।।उसी कड़ी मे *माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी क्षेत्र के आस्था केंद्र चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर जाम सांवली हनुमान लोक में मप्र पर्यटन विकास निगम मप्र शासन की हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण में 35 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण तथा संस्थान द्वारा निर्मित सभा मंडपम का उद्घाटन करेंगे।।।साथ श्री जाम सांवली हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ करेंगे।।।*

हनुमान जन्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी द्वारा रामकथा का आयोजन है।।साथ ही प्रतिदिन विभिन्न भक्ति मय कार्यक्रम है जिसमें आध्यात्म, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने मिलेगा।।

 

 

इस पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय एड वैशालीताई महाले जिला उपाध्यक्ष रामाकृष्ण वाकोडे यादवराव ढोबले,माया राउत नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे महामंत्री, देवेंद्र गायकवाड़, अनिल कुमरे प्रकाश छगानी बाला भौउ ठाकरे पंकज नाइक, सोमेश्वर लोनकर 

आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।