परमंडल में हुई आगजनी से चार एकड़ की कटी गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
मुलताई। नगर से लगे ग्राम परमंडल में दोपहर के समय खेत में आग लगने से लगभग चार एकड़ में काटकर रखी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार उमाशंकर और केशवराव के खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल अचानक आग की चपेट में आ गई, और देखते ही देखते आग फैलने से कटी फसल जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल टीम में भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले शामिल रहे, जिनकी तत्परता से आग को फैलने से रोका गया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, घटना से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)