आमला। आमला नगर के वार्ड क्रमांक 5 पार्षद राकेश शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के वृद्धजन, दिव्यांग, कल्याणी, अभिभावक, परित्यक्ता एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशन राशि में वृद्धि एवं नियमित भुगतान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कई जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आमला क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे वृद्ध एवं दिव्यांगजन हैं, जो पूरी तरह से पेंशन पर निर्भर हैं और उनके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवनयापन कठिन हो गया है।
हितग्राहियों ने मांग की है कि पेंशन राशि में वृद्धि की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना भरण-पोषण कर सकें। साथ ही ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले कुछ समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान अनियमित हो रहा है, जिससे लाभार्थियों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
अतः सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशन राशि में वृद्धि करने के साथ-साथ भुगतान को नियमित कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Continue With Google
Comments (0)