बैतूल। रेल कर्मचारियों के हितों के लिए कार्यरत सीआरएमएस संगठन ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने दिवंगत साथी के परिवार की मदद की। दुर्घटना में जान गंवाने वाले ट्रैकमेंटेनर स्व. जगमोहन मीना के परिजनों को सीआरएमएस लाइफ अंब्रेला योजना के तहत ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

*डोढरामोहर में पदस्थ थे, 2025 में हुआ था हादसा*

जानकारी के अनुसार, स्व. जगमोहन मीना डोढरामोहर में ट्रैकमेंटेनर के पद पर कार्यरत थे।15 सितंबर 2025 को एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

*लाइफ अंब्रेला योजना से मिला सहारा*

सीआरएमएस से जुड़े कर्मचारियों के लिए संचालित लाइफ अंब्रेला योजना के तहत, दुर्घटनात्मक मृत्यु की स्थिति में संगठन द्वारा परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है।इसी योजना के अंतर्गत सीआरएमएस मंडल परिषद नागपुर की ओर से स्व. मीना की धर्मपत्नी श्रीमती जमुना देवी को ₹1 लाख का चेक सौंपा गया।

*पदाधिकारियों ने परिवार से मिलकर जताई संवेदना*

इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मंडल सचिव राकेश कुमार, मंडल कोऑर्डिनेटर बी. एस. ताकसांडे, मंडल कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह परिहार, महिला मंडल अध्यक्षा रोज मैडम, मुख्य शाखा सचिव विजय बुरडे, एडमिन शाखा अध्यक्ष अभिजीत कंधवा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*बैतूल शाखा और समाज के लोग भी रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में बैतूल शाखा अध्यक्ष सोहन यादव, सचिव धीरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार धोटे, उपाध्यक्ष रामरूप कुशवाहा, सह सचिव राजेश कुमार बारस्कर,युवराज विश्वकर्मा, रामरतन हिंगवे, डोढरामोहर स्टेशन मास्टर मोहनलाल मीना तथा मीना समाज के सदस्य और सीआरएमएस के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

*संगठन ही सबसे बड़ा सहारा*

इस पहल ने यह साबित किया कि कठिन समय में संगठन अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है।