सरदारपुर। ग्राम सागवाल में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिह जमरा, थाना प्रभारी राजू मकवाना, चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव की मौजूदगी में आगामी त्यौहार व सगवाल में मेले को लेकर ग्रामीणों से की चर्चा। मेले में किसी भी प्रकार से दुकानदारों को समस्या नहीं आए व मेले में लगने वाले झूलो को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। वही थाना प्रभारी मकवाना ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर सरपंच रेखाबाई , राजू मावि, उपसरपंच कमल लोधा, नानुराम चौधरी, गोविन्द जोशी,कमल पटेल, विक्रम पटेल, विष्णु पाटीदार, सुनिल पाटीदार,सोहन पटेल, नरवर सिंह पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)