सांदीपनि विद्यालय, आमला के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के 05 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) परीक्षा में चयन हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर माध्यमिक विभाग के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
चयनित विद्यार्थी इस प्रकार हैं –
• सुहासी मालवीय – 565 अंक
• मिताली साहू – 586 अंक
• मिर्साब खान – 592 अंक
• राज हर्सुले – 558 अंक
• लतिका रावत – 585 अंक
इन सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई। NMMS परीक्षा में चयनित होने पर अब इन विद्यार्थियों को शासन द्वारा कक्षा 12वीं तक प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण सूचना:
छात्रवृत्ति निरंतर प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, अन्यथा छात्रवृत्ति बंद की जा सकती है।
हम सभी को आप पर गर्व है। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहें और भविष्य में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
— सांदीपनि विद्यालय परिवार, आमला —

Continue With Google
Comments (0)