*हेडलाइन*:  
राज्यपाल के दौरे पर 21 मई को सौसर में बदलेगा ट्रैफिक रूट: सुबह 9 से दोपहर 12 तक भारी वाहन डायवर्ट

*सौसर*: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर पांढुर्णा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 21 मई 2026 को सौसर क्षेत्र में डायवर्सन मार्ग लागू रहेगा।

*कार्यक्रम का विवरण*:  
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यपाल मंगूभाई पटेल 21 मई को हेलीकॉप्टर से ग्राम आमला थाना सौसर पहुंचेंगे। वे ग्राम सावली से आमला हेल्थ कैंप का अवलोकन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगा।

*यह रहेगा डायवर्सन*:  
सुरक्षा की दृष्टि से नागपुर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को रेमण्ड चौक से साईखेड़ा होते हुए मोहगांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। शिवाजी चौक को डायवर्सन पाइंट बनाया गया है।

*फिक्स पाइंट से होगी निगरानी*:  
राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के समय सड़क मार्ग पर फिक्स पाइंट लगाकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जाएगी। इस दौरान भारी वाहनों को रोककर मार्ग व्यवस्था संभाली जाएगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 21 मई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक डायवर्ट रूट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं और सड़क दुर्घटनाओं से बचें।

_सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज_