आमला: सावित्रीबाई फुले महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती
आमला के जहवार वार्ड क्रमांक 18 में सावित्रीबाई फुले महिला संगठन द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने नारी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संगठन की अध्यक्ष उषा नागले ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई और महिलाओं को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।
रेखा चौकीकर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत नाटक में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया गया। वहीं, नृत्य प्रस्तुतियों ने नारी शक्ति की एकजुटता, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को दर्शाया।
आयोजन के अंत में उपस्थित महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने और महिला अधिकारों व शिक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर पूरे वार्ड में उत्साह और सकारात्मक वातावरण बना रहा।
- उषा नागले
- रेखा चौकीकर
- संजोगी बर्थे
- सोनू नागले
- सुनीता कनोजिया
- सुषमा तायवाड़े
- श्रद्धा मालवीय
- प्रियंका कनोजिया
- रिया पटने
- ज्योति राठौर
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
Continue With Google
Comments (0)